
सक्ती/बेलादुला ।। नवगठित जिला सक्ति के ब्लाक मालखरौदा के अंतर्गत शा. उ. मा. वि. सकर्रा संस्था के व्याख्याता एस के गवेल ने अपने जन्मदिवस के

अवसर पर 01 नग नारियल के पेड़ व 02 नग फाइक्स बेंजामिना, 01 नग दशहरी आम के पौधे अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर स्कूल परिसर में स्वयं में व्यय से वृक्ष रोपित किया गया। एस. के. गवेल जी ने अपने संदेश में कहां की हमारे घर के पश्चात विद्यालय हमारा दूसरा घर है जिसकी सौन्दर्यकरण एवं रखरखाव करना हमारा कर्तव्य है साथ साथ संस्था में पदस्थ समस्त शिक्षक ने भी शपथ ली है कि किसी भी शिक्षक के जन्मदिन के अवसर में स्कूल परिसर में नारियल, चीकू, अनार, क्रिसमस ट्री, कल्प वृक्ष, आदि का वृक्ष लगाया जाएगा। ज्ञात हो की संस्था में पदस्थ व्याख्याता शीतल प्रसाद चन्द्रा ने अपने पुत्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 05 पेड़ नारियल वृक्ष लगवाया था उसके बाद् व्याख्याता रामबली सिदार ने अपने जन्मदिन में 04 नारियल व 01 क्रिसमस ट्री व एस के कमलेश प्राचार्य ने 05 पेड़ नारियल, 05 बादाम व श्रीमती सुषमा मनहर ने 02 नारियल, 02 चीकू, एवं श्रीमती उषा चंद्रा ने 03 नारियल, 02 चीकू, 01 कटहल, 01 बादामपल्लि आम तथा शीतल प्रसाद चन्द्रा ने 05 नारियल तथा सेवानिवृत हुए व्याख्याता राजेंद्र सिंह से 05 पेड़ नारियल एवं रोशन चन्द्रा ने भी 02 नग
नारियल, 04 नग फाइक्स बेंजामिना, 01 नग दशहरी आम, सरिता पैकरा सहायक ग्रेड 03 ने भी 03 नग गमला के साथ 02 नग गुलाब, 01 नग रबड़, 01 नग क्रिसमस ट्री, 01 नग सजावटी पौधा रोपित कर चुके है। आगामी जन्मदिन व्याख्याता तरुण कुमार कुर्रे का है इन्होंने भी अपने जन्मदिन पर पौधा रोपण का शपथ लिया है। प्रकृति को संवारने एवं विद्यालय परिसर के सौंदर्याकरण के लिए पहले से 100 नग वाटर पांम के पौधे लगाए जा चूके हैं, अगले वर्ष 2024 में स्कूल परिसर को सौंदर्यीकरण का कार्यक्रम रखा जाएगा जिसमे फूलदार पौधा, पेवर ब्लाक, व गार्डनिग, गुलाब, लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर संस्था में पदस्थ प्राचार्य एस. के. कमलेश व्याख्याता एस. के. गवेल, टी. के. कुर्रे, आर. बी. सिदार, एस. पी. चन्द्रा, श्रीमती यु. चन्द्रा, श्रीमती एस. मनहर, श्रीमति एल. साहू, रोशन कुमार चन्द्रा, लीलाधर प्रसाद बरेठ, विरेन्द्र सायसेरा व छात्र छात्रों में सुमित कुमार चन्द्रा, कु मधु कुर्रे, कु.अन्नू चंद्रा, रोशनी चन्द्रा, आस्था सारथी, प्रीति चंद्रा, करिश्मा गवेल, सोना कुर्रे व कक्षा 9वी व कक्षा 11 वी के विद्यार्थी उपस्थित थे।
नारियल पेड़ बादाम पेड़ व अन्य सभी पेड़ को जीवित रखने कि जिम्मेदारी हर प्रसाद साहू एवं लीला राम सिदार ने ली