

कुटुंब न्यायालय जिला _जांजगीरके प्रधान न्यायाधीश संघ रत्ना भतपहरी ने आज सक्ती कुटुंब न्यायालय में प्रकरणों की सुनवाई प्रारंभ की। उनके आगमन पर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उनसे सौजन्य भेंट किया।
विदित हो कि गत माह श्रीमती गीता नेवारे के सेवानिवृति के बाद उनके स्थान पर कुमारी संघरत्ना भतपहरी को कुटुंब न्यायालय जांजगीर के प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदस्थापना के बाद आज उन्होंने शक्ति में प्रथम कार्य दिवस पर प्रकरणों की सुनवाई प्रारंभ किया।