• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

सीजी पंचायत न्यूज़

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिला प्रशासन अऊ जिला जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा नए कानूनों के संबंध म कार्यशाला के आयोजन जिला पंचायत आडिटोरियम हॉल जांजगीर म करिस

26 June, 2024 by सीजी पंचायत न्यूज़

आगामी 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

⏺️प्रशासन एवं जांजगीर पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारियों को एवं जनता को बताने के उद्देश्य से जिला पंचायत ऑडिटोरियम में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

⏺️कार्यशाला का शुभारंभ माननीय श्री ब्यास नारायण कश्यप जी विधायक जांजगीर एवं माननीय श्री राघवेन्द्र सिंह जी विधायक अकलरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

⏺️ तत्पचात कलेक्टर जांजगीर चांपा श्री आकाश छीकांरा (भाप्रसे) के द्वारा नवीन कानून के संबंध में उपस्थित लोगो को विस्तृत जानकारी दी गई।

⏺️ माननीय विधायक जांजगीर द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि नया कानून समय की मांग थी जिसे केन्द्र सरकार के द्वारा लागू कर इसे मूर्त रूपं दिया गया है साथ ही सड़क दुघर्टना (हिट एण्ड रन) के मामले में कानून को और बेहतर करने की बात कही।

⏺️ इसी प्रकार माननीय अकलतरा विधायक द्वारा भी अपने उद्बोधन में बताया कि वे स्वयं विधि के छात्र थे और अपने अध्ययन काल के समय को साक्षा करते हुए पुराने कानून जो कि ब्रिटिस काल के समय लागू किया गया था जिसे आधुनिक समय में जनता को सरल एवं सुगम तरिके से न्याय दिलाने की दृष्टि से बदलाव करना आवश्यक था

⏩ श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चाम्पा ने पावर पाइंट प्रजेन्टेशन (पीपीटी) के माध्यम से नवीन कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि नवीन भारतीय न्याय संहिता 01 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। इसका उद्देश्य आम जनता को त्वरित रूप से न्याय दिलाकर राहत प्रदान करना है. इसलिए नवीन कानून के बारे में सभी पुलिस अधिकारियों एवम सभी जनता को जानकारी होना बहुत आवश्यक है। अपराधियों के लिए नए कानून में गंभीर सजा का प्रावधान किया गया है। मॉब लिचिंग BNS की धारा 103 (1) IPC धारा 302 हत्त्या के लिए दण्ड के संबंध में, गैर इरादतन हत्या जो हत्या की श्रेणी में नहीं आती है, के लिए सजा BNS के धारा 105 एवं IPC धारा 304 निर्धारित सजा, यदि आरोपी पुलिस को मामले की रिपोर्ट करता है और पीडित को चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल ले जाता है तो कम सजा होती है के संबंध में, विवेचना जांच दौरान ली जाने वाली तलाशी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। नये कानून में दण्ड से न्याय की ओर ले जाने के लिए तथा %महिला एवं बच्चो से संबंधित कानून को संवेदनशील बनाया गया है तथा महिला एवं बच्चो से संबंधित अपराध में कठोर दण्ड का प्रावधान किया गया है। नये कानून में संगठित अपराध को परिभाषित करते हुए कठोर दण्ड का प्रावधान किया गया है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा आस्वस्त किया गया कि नये कानून में पुलिस आम जनता की मदद करेगी तथा उनमें जागरूकता लायेगी।

⏩ सहायक लोक अभियोजन अधिकारी श्री सोनु अग्रवाल ने कार्यशाला में उपस्थित लोगो को बताया गया कि भारतीय दण्ड संहिता 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को अधिसूचित किया गया है। उक्त सभी कानूनों के उपबंध 01 जुलाई 2024 को या उसके बाद घटित होने वाले अपराधों पर ही लागू होंगे। इन नए कानूनों का उद्देश्य औपनिवेशिक कानूनों में बदलाव, नागरिक केन्द्रित, अभियुक्त केन्द्रित, पीडित केन्द्रित कानून एवं कल्याणकारी अवधारणा, अभियोजन को मजबूती प्रदान करना, न्याय को नागरिक अनुकूल बनाना, उचित नियंत्रण और संतुलन के साथ पुलिस का सामंजस्यपूर्ण बनाना, प्रक्रियाओं की सरलता एवं संक्षिप्त ट्रायल को सरल बनाना, अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक (फोरेसिक), डिजीटल एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के प्रावधान के साथ समयबद्ध प्रक्रिया का पालन किया जाना है। नए कानूनों में पुराने प्रचलित संहिताओं की धारा संख्यामें परिवर्तन के साथ कई स्थानों में परिभाषाओं और प्रक्रियाओं में समयानुकूल परिवर्तन किए गए है। जिससे कानूनी प्रक्रिया सरल हो।

⏩ उपरोक्त कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर एवम चांपा, जिले के गणमान्य नागरिक तथा अति. कलेक्टर जांजगीर श्री एस.पी. बैध, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जयसवाल, एसडीएम जांजगीर, तहसीलदार जांजगीर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विजय प्रसाद पैकरा, SDOP जाजंगीर प्रदीप कुमार सोरी, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं जिले थाना/चौकी प्रभारी मीडिया और आम जनता उपस्थित हुए एवं सभी ने कार्यशाला में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Loading

Related News:

  • श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा…
    श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा जिले के पत्रकारों को नए कानूनों के संबंध में जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में किया गया
  • जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के…
    जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी म हर्षोउल्लास के संग मनाइस ।
  • नए कानून के जानकारी देहे बर आयोजित करिस परिचर्चा
    नए कानून के जानकारी देहे बर आयोजित करिस परिचर्चा

कैटेगरी: NEWS

Primary Sidebar

Category

छत्तीसगढ़ पंचायत न्यूज़छत्तीसगढ़ पंचायत न्यूज़
फ़ोटो गैलरीफ़ोटो गैलरी
सूचना पटलसूचना पटल
पंचायत विभागपंचायत विभाग
स्वास्थ विभागस्वास्थ विभाग
डिजिटल सर्विसडिजिटल सर्विस
महिला स्व सहायतामहिला स्व सहायता
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रजन्म मृत्यु प्रमाण पत्र
मिनी गैस एजेंसीमिनी गैस एजेंसी
बिहान योजनाबिहान योजना
CSC सर्विसCSC सर्विस
पेंशन राशन कार्डधारीपेंशन राशन कार्डधारी
सूचना का अधिकारसूचना का अधिकार
ई गवर्नेंसई गवर्नेंस
फॉर्म संग्रह सैंपलफॉर्म संग्रह सैंपल
बैंकिंग सर्विसबैंकिंग सर्विस
संपर्क करेंसंपर्क करें

नवीनतम न्यूज़

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सबो फार्म , आई एफ एस सी कोड IFSC CODE Chhattisgadh Rajy Gramin Bank ke Form

⏺️ मोबाईल झपटमारी कारोइया आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस के कारवाही

थाना जांजगीर का प्रकरण, हनी ट्रैप के मामले में आरोपी को पकड़ते हुए पुलिस

⏺️ रात म रास्ता रोकके लूटपाट कारोइया 01 फरार आरोपी अऊ 01 विधि ले संघर्ष करके बालक ल पकड़े म थाना अकलतरा पुलिस ल मिलिस सफलता।

प्रकरण:विशेष अभियान के तहत अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध त्वरित कारवाही 07 लीटर कच्ची महुआ दारू के संग 01 आरोपी गिरफ्तार

रात म घर अंदर घुसके महिला ल छेडछाड कारोइया आरोपी गिरफ्तार थाना बम्हनीडीह पुलिस के कारवाही

सरकारी नौकरी दिलाय के नाम पर ₹12,40,000/- के ठगी कारोइया आरोपी CAF आरक्षक दुर्गेश चंद्रा गिरफ्तार

कलेक्टर जनदर्शन म सुनीन हे आमजन के सब समस्या

सक्ती मानिकपुरी महंत समाज शोभा यात्रा मनाये गिस सद्गुरु कबीर प्राकट्य दिवस.

विशेष अभियान के तहत सिर्फ मालवाहक गाड़ियों के चालकों के विरूद्ध नशे में वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई।

3 निरीक्षक बने उप पुलिस अधीक्षक

Footer

हमारे बारे में

पंचायत न्यूज़ छत्तीसगढ़ में आपका स्वागत है, यहाँ पर हम छत्तीसगढ़ के पंचायत से सम्बंधित और अन्य न्यूज़ उपलब्ध करते है, हमारे साथ जुड़े ।

संपर्क जानकारी:
फ़ोन नंबर: +919977109155
ईमेल: cgpanchayatnews@gmail.com

YouTube Twitter Facebook

लिंक

About Us
Contact Us
Privacy Policy
Sitemap

हमारा News App इनस्टॉल करें

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

Loading

Copyright © 2025 · CG Panchayat News