

धार्मिक आयोजन: गांव में बही भक्ति रस की गंगा, श्री राम नाम की श्रद्धा दिन रात गोता लगा रहे हैं श्रोतागण
पत्रकार – प्रमोद कुमार सोनवानी
गौरेला पेंड्रा मरवाही। अखंड नवधा रामायण 9 दिवसीय चल रहें ग्राम पंचायत धरहर के लच्छी ग्वालिन दाई में आठवें दिन श्रद्धालु की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राम कथा का रसपान करने को आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में नर नारी आए हुए थे। आयोजन स्थल पर हर वर्ग के लोग छोटे-छोटे बच्चे, महिला, पुरुष, बुजुर्ग और नव जवान युवकों की भीड़ आयोजन स्थल देखने को मिल रहा है।

आस-पास के कई ग्राम से अलग-अलग मंडलियों अपनी प्रतिभा दिखाते हुए मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी। श्री राम नाम की श्रद्धा में दिन रात गोता लगा रहे हैं श्रोतागण। मानस गान के लिए आसपास गांवों के श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रामवासियों के द्वारा अखंड नवधा रामायण का आयोजन पूरे विधि-विधान से श्रद्धा भक्ति के साथ किया जा रहा है। वहीं आज आठवें दिन कन्या भोज का आयोजन हुआ। हवन पूजन के साथ हुए, कन्या भोज छोटी-छोटी बच्चियों भोज ग्रहण करने पहुंचे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र जी के भक्ति रस से सराबोर अखंड नवधा रामायण का आयोजन 26 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगी।