

प्रमोद कुमार सोनवानी
मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरहर गांव में मां लच्छी ग्वालिन दाई का मंदिर है जो पहाड़ियों के जंगल में विराजमान हैं, यहां प्रति वर्ष श्रीराम चरितमानस अखंड नवधा रामायण होते चले आ रहा है, यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों और जन सहयोग से चल रही है। यहां लगभग 21वर्ष से लगातार इस तरह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जा रहा है।
26 जनवरी से शुरू होगा, अखंड नवधा रामायण
श्रीराम चरितमानस अखंड नवधा रामायण का आयोजन 26 जनवरी से शुरू हो रही है जो 3 फरवरी बसंत पंचमी तक चलेगी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र जी की रामचरित मानस को सुनने संगीतमय भजन प्रसंग ग्रामवासी व आस-पास गांवों के श्रोतागण रामायण सुनने आएंगे एवं मानस श्रोता बंधु भक्तिभाव का आनंद लें पाएंगे। अपने मन को तन मन से ध्यानपूर्वक भगवान राम की कथा भजन सुनते रहेंगे। सभी धर्म अनुयायियों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र जी की रामायण प्रवचन कथा सुनने का अवसर प्रदान हो रहा है।
रामायण में प्रतिदिन पहुंचेंगे आस-पास की मंडलियां
तत्पश्चात आस-पास के कई ग्राम से अलग-अलग मंडलियों भी आयोजन में अपनी-अपनी कला भक्ति की प्रस्तुति देने आस-पास के गांवों की टोलियां पहुंचेंगे।
त्योहार सा रहता है नौ दिन माहौल
अखंड नवधा रामायण का कार्यक्रम प्रति वर्ष नौ दिन तक किया जाता है। इस दौरान नौ दिनों तक गांव में त्योहार जैसा माहौल रहता है। हर घर में रंगोली सजाकर। बच्चे, युवा हर कोई इस आयोजन में पूरी तरह से शामिल होते है। हर साल नवधा का इंतजार लोगों को रहता है।
