• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

सीजी पंचायत न्यूज़

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकल रैली के संग 36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के होइस आगाज

4 January, 2025 by सीजी पंचायत न्यूज़

यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा माह जनवरी 2025 में जिले में अलग अलग जगहों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा

⏩ नया साल 2025 के शुभारंभ होते ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किये जाने आदेशित किया गया है।

⏩ इसी क्रम में कलेक्टर जांजगीर चांपा श्री आकाश छिकारा (IAS) एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा आज दिनांक 03 जनवरी 2025 को हेलमेट जनजागरूकता बाईक रैली के साथ 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का शुभारंभ पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से किया गया। जिसे कलेक्टर जांजगीर चांपा एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर उक्त रैली को रवाना किया गया। बाईक रैली में जिले के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा दोपहिया वाहन चलाकर आम नागरिकों को दोपहया वाहन चालने के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने के लिए प्रेरित किया गया।

⏩ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष माह जनवरी में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसका मकसद, वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस जिले के विभिन्न स्कूल, कालेज, शैक्षणिक संस्थानों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग/ राजकीय राजमार्ग के किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में कई तरह की गतिविधियों और आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी देकर नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया जाता है साथ ही यातायात नियमों का पालन नही करने से होने वाले जान माल की हानि के बारे में बताया जायेगा। जिसका प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण कर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है।

⏩ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार 36 वॉ सड़क सुरक्षा माह 2025 का शुभारंभ हेलमेट जागरूकता बाईक रैली के साथ किया गया। जिसका प्रमुख उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट के प्रति जागरूकता लाना है। क्योंकि वर्ष 2024 में घटित सड़क दुर्घटना प्रकरणों का अवलोकन करने पर सबसे ज्यादा मृत्यु दोपहिया वाहन में हुई है जिसका मुख्य कारण सिर में गंभीर चोट आने से होना पाया गया। यदि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट धारण कर वाहन चलाना प्रारंभ करेंगे तो निश्चित ही सड़क दुर्घटना में मृत्यु के प्रकरणों में कमी लाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा प्रमुखता के आधार पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण कर वाहन चलाने के प्रति जागरूकता लाने बाईक रैली का आयोजन किया गया।

⏩ यातायात पुलिस जांजगीर का अपील :- वाहन चालकों से

यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाए। नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना दे। वाहन के संपूर्ण कागजात हमेशा दुरूस्त रखें। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन ना चलाए, नशे की हालत में वाहन ना चलाए, चार पहिया वाहन चालन के दौरान अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाए, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग ना करें, सड़कों पर नो पार्किंग पर वाहन खड़ी कर दूसरों के लिए असुविधा या दुर्घटना का कारण ना बने।

⏩ उपरोक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, DS P श्रीमती कविता ठाकुर, sdop जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी, प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं जिले के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Related News:

  • 36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महिना 2025 के कार्यक्रम…
    36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महिना  2025 के  कार्यक्रम के   होइस  समापन समारोह
  • कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती  लगातार चलाये जावात हे  स्वीप महाभियान
  • कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
    कलेक्टर लीन हे  साप्ताहिक समय सीमा के बईठक , स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के  फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त के

कैटेगरी: NEWS

Primary Sidebar

Category

छत्तीसगढ़ पंचायत न्यूज़छत्तीसगढ़ पंचायत न्यूज़
फ़ोटो गैलरीफ़ोटो गैलरी
सूचना पटलसूचना पटल
पंचायत विभागपंचायत विभाग
स्वास्थ विभागस्वास्थ विभाग
डिजिटल सर्विसडिजिटल सर्विस
महिला स्व सहायतामहिला स्व सहायता
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रजन्म मृत्यु प्रमाण पत्र
मिनी गैस एजेंसीमिनी गैस एजेंसी
बिहान योजनाबिहान योजना
CSC सर्विसCSC सर्विस
पेंशन राशन कार्डधारीपेंशन राशन कार्डधारी
सूचना का अधिकारसूचना का अधिकार
ई गवर्नेंसई गवर्नेंस
फॉर्म संग्रह सैंपलफॉर्म संग्रह सैंपल
बैंकिंग सर्विसबैंकिंग सर्विस
संपर्क करेंसंपर्क करें

नवीनतम न्यूज़

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सबो फार्म , आई एफ एस सी कोड IFSC CODE Chhattisgadh Rajy Gramin Bank ke Form

⏺️ मोबाईल झपटमारी कारोइया आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस के कारवाही

थाना जांजगीर का प्रकरण, हनी ट्रैप के मामले में आरोपी को पकड़ते हुए पुलिस

⏺️ रात म रास्ता रोकके लूटपाट कारोइया 01 फरार आरोपी अऊ 01 विधि ले संघर्ष करके बालक ल पकड़े म थाना अकलतरा पुलिस ल मिलिस सफलता।

प्रकरण:विशेष अभियान के तहत अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध त्वरित कारवाही 07 लीटर कच्ची महुआ दारू के संग 01 आरोपी गिरफ्तार

रात म घर अंदर घुसके महिला ल छेडछाड कारोइया आरोपी गिरफ्तार थाना बम्हनीडीह पुलिस के कारवाही

सरकारी नौकरी दिलाय के नाम पर ₹12,40,000/- के ठगी कारोइया आरोपी CAF आरक्षक दुर्गेश चंद्रा गिरफ्तार

कलेक्टर जनदर्शन म सुनीन हे आमजन के सब समस्या

सक्ती मानिकपुरी महंत समाज शोभा यात्रा मनाये गिस सद्गुरु कबीर प्राकट्य दिवस.

विशेष अभियान के तहत सिर्फ मालवाहक गाड़ियों के चालकों के विरूद्ध नशे में वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई।

3 निरीक्षक बने उप पुलिस अधीक्षक

Footer

हमारे बारे में

पंचायत न्यूज़ छत्तीसगढ़ में आपका स्वागत है, यहाँ पर हम छत्तीसगढ़ के पंचायत से सम्बंधित और अन्य न्यूज़ उपलब्ध करते है, हमारे साथ जुड़े ।

संपर्क जानकारी:
फ़ोन नंबर: +919977109155
ईमेल: cgpanchayatnews@gmail.com

YouTube Twitter Facebook

लिंक

About Us
Contact Us
Privacy Policy
Sitemap

हमारा News App इनस्टॉल करें

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

Loading

Copyright © 2025 · CG Panchayat News